Dehradun से PAHAAD NEWS TEAM

आम आदमी पार्टी (आप) ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए भाजपा की घेराबंदी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि जो भाजपा नेता AAP को बहस के लायक नहीं समझ रहे थे, अब उनके प्रदेश अध्यक्ष ने बता दिया कि भाजपा के नेता किस लायक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करती रही है। आप इसका कड़ा विरोध करेगी ।

AAP के प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने एक प्रेस बयान जारी कर BJP state president’s के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह राज्य हमें मातृ शक्ति के संघर्षों से हमें मिला है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष आज घमंड में चूर होकर उसी मातृ शक्ति का अपमान कर रहे हैं। Kaler ने कहा कि Congress और हमारे बीच राजनीतिक लड़ाई और मतभेद हो सकते हैं, लेकिन विपक्ष के नेता पर इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। यह पूरी मातृ शक्ति का अपमान है, जिसे उत्तराखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि जब बंशीधर भगत ने यह शर्मनाक बयान दिया, तब खुद उनकी पार्टी की कई महिला कार्यकर्त्ता भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने उन महिलाओं का भी ख्याल नहीं किया। यह पहली बार नहीं है जब भाजपा नेताओं ने महिलाओं का अपमान किया है। BJP MLA Mahesh Negi पर एक महिला का शोषण का आरोप है। राजकुमार ठुकराल द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता की खबरें भी सामने आती रही हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से भाजपा का असली चरित्र सामने आ गया है।