उत्तराखंड में शीतलहर अगले चार पांच दिन और बेहाल करेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा रात में पारा गिरने के कारण शीतलहर का प्रकोप रहेगा।

हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान कुछ बढ़ने के कारण शीत लहर से राहत मिलेगी। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। कोहरे के कारण परेशानी और बढ़ेगी।