इस वर्ष जनवरी माह में हिमस्खलन के कारण लापता हुए 11गढवाल राइफल्स के शहीद जवान श्री राजेन्द्र सिंह नेगी जी की पार्थिव देह मिल गई है। शहीद की शहादत को सलाम। राज्य सरकार उनके परिवार जनों के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करे।

एलओसी के पास लापता हुए हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का शव बरामद हो गया है। सेना ने शहीद राजेन्द्र के परिजनों को इसकी सूचना दी है।
8 जनवरी को नियंत्रण रेखा पर गस्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद राजेन्द्र लापता हो गए थे। मई में सेना ने राजेंद्र को किया था ‘बैटल केजुअल्टी’ घोषित। आज 15 अगस्त को राजेन्द्र सिंह की यूनिट ने उनकी पत्नी को फोन कर शव मिलने की जानकारी दी। उनका पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से रविवार सुबह चंडीगढ़ से दिल्ली भेजा जाएगा। वहां से शाम तक देहरादून पहुँचेगा। हाल ही में राजेन्द्र सिंह की पत्नी ने उनको शहीद मानने से इंकार कर दिया था, क्योकि सेना ने उनको शहीद घोषित कर दिया था।

17 अगस्त को हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद राजेन्द्र का अंतिम संस्कार किया जाएगा।