कैम्पटी से Pahaadnews Team,

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति केन्द्र स्तर पर करायी जा रही कार्यशाला के तहत रविवार को धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के नैनबाग मंडल के शक्ति केंद्र कैम्पटी और भटोली शक्ति केन्द्रों में आयोजित बैठक में राजेश नौटियाल उपस्थित रहे। राजेश नौटियाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर को मजबूत करने के की दृष्टि से आयोजित कार्यशाला में पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर कार्य करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान, मतदाता सूची के पुर्नरक्षण अभियान, सोशल मीडिया में ग्रुप बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा पुनः सरकार बनाने जा रही है।

इस अवसर पर कमल रावत , प्रेम सिंह पंवार भूतपूर्व प्रधान सिया कैम्पटी ,कुंवर सिंह सजवाण भूतपूर्व प्रधान सैंजी, सुरंत सिंह पंवार राजपाल बर्थवाल आदि उपस्थित रहे।