साहिया,चकराता: Pahaadnews Team:-

भारतीय जनता पार्टी साहिया मण्डल की B टीम शक्ति केन्द्र कार्यशाला प्रशिक्षण वर्ग में लोरली नराया,डकियारना,आदि बुथों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बिवेक अग्रवाल चकराता व नैन सिंह राणा महामंत्री जनजाति मोर्चा जिला देहरादून के नेतृत्व में पहुंची। जहाँ पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर, मुख्य अतिथि बिवेक अग्रवाल जी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया, जिससे उत्साहित कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रण लिया, और मिशन 2022 में एक जुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया।

जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री श्री नैन सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा, कि बुथ अध्यक्ष पार्टी की रिड़ होती है,देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसका बुथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है,जो पार्टी के लिए मेहनत करेगा उसको आगे बढ़ने से रोकने वाला कोई नहीं है,मुख्य अतिथि बिवेक अग्रवाल ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखा,जिससे भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित दिखे।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र लोरली,नैन सिंह राणा जिला महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला देहरादून,नारायण सिंह राणा,सुरेन्द्र जोशी
सुशील जोशी,भागीरथ जोशी,बालम सिंह,रवि स्याणा ढकियारना, जालम सिंह आदि शक्ति केंद्र नराया, दशबीर खमरोली,किशन सिंह,नरेन्द्र सिंह नराया, साहिया मण्डल उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, चकराता मण्डल महामंत्री किरपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे,