देहरादून 23 दिसम्बर, 2020
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के आन्दोलन में स्व. बडोनी जी का योगदान कभी भुलाया नही जा सकता है। वह उत्तराखण्ड के सच्चे हितैषी थे। राज्य की कला एवं संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का श्रेय भी स्व. बडोनी को जाता है। स्व. बडोनी को उनके त्याग एव बलिदान के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा।

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने शिष्टाचार भेंट की

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने शिष्टाचार भेंट की

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से बुधवार को राजभवन में विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान श्री भगत ने राज्य से जुड़े विभिन्न सम सामयिक मुद्दों पर चर्चा की।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती राजुलबेन एल.देसाई ने शिष्टाचार भेंट की

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से बुधवार को राजभवन में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती राजुलबेन एल.देसाई ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनो के मध्य महिला सशक्तीकरण एवं महिला कल्याण से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई ।