PAHAAD NEWS TEAM

कोरोनाकाल में विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए लोगों ने संतरे का सेवन बहुत  किया होगा। विटामिन सी, फाइबर, टामिन ए, बी, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आदि जैसे पोषक तत्व शरीर को  हेल्दी बनाए  रखने में बहुत सहायक होते हैं। इसके बावजूद, क्या आप जानते हैं कि अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं किन 5 परिस्थितियों में संतरे के सेवन से बचना चाहिए। PAHAAD NEWS संवाददाता को बताया

पाचन क्रिया से संबंधित परेशानी

  अगर आपको पाचन संबंधी कोई समस्या है, तो (संतरे) oranges   खाना बंद कर दें। संतरे (oranges) के अधिक सेवन से पेट में ऐंठन, दस्त, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं इसमें मौजूद (फाइबर)  fiber की अधिकता से आपको डायरिया ( diarrhea) की शिकायत भी हो सकती है।

दांत खराब हो सकते हैं-

संतरे में मौजूद एसिड, दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर बैक्टीरिया का संक्रमण पैदा कर सकता है। इसकी वजह से व्यक्ति के दांतों में कैविटी होने से उसके दांत धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं। PAHAAD NEWS संवाददाता को बताया

एसिडिटी की समस्या

अगर आप संतरे में मौजूद एसिड का बहुत अधिक सेवन करते हैं, तो आपको एसिडिटी की परेशानी  हो सकती है। एसिडिटी के मामले में, किसी व्यक्ति को सीने और पेट में जलन बढ़ सकती है।

पेट दर्द-

(शिशुओं) Babies   को संतरे का सेवन नहीं करवाना चाहिए। (संतरे ) oranges  में मौजूद एसिड उन्हें पेट संबधित परेशानी पैदा कर सकता है।

खाली पेट –

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, खाली पेट संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। संतरे में मौजूद अमीनो एसिड के कारण पेट में बहुत गैस बनने लगती है। इसके अलावा, रात को भी संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए, संतरे की तासीर ठंडी होने की वजह से आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। PAHAAD NEWS संवाददाता को बताया