देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य के सभी पत्रकारों को कोविड -19 में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के रूप में वर्णित करते हुए, आयु प्रतिबंध के बिना वैक्सीनेशन के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के दौरान, पत्रकारों ने सही जानकारी का संचार करके जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सभी ने सूचनाओं के प्रचार-प्रसार के कार्यों के लिए फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में सहयोग दिया है। इस कार्य में, लॉकडाउन से लेकर वर्तमान तिथि तक, सूचना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी लगातार कोविड -19 से संबंधित विभिन्न कार्यों में लगे हुए थे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में बताते हुए, अधिकारियों को वैक्सीनेशन के लिए पत्रकारों के लिए अलग से व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राज्य में पत्रकारों/ मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों और सूचना विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों का फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह बिना किसी आयुसीमा की बाध्यता के वैक्सीनेशन की जाने की व्यवस्था की जाये |

टीकाकरण के लिए, देहरादून सहित हर जिले में कुछ टीकाकरण सेंटर चिन्हित किये जाएं, जहाँ मीडिया प्रतिनिधि अपना वैक्सीनेशन करा सकें हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर, महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान ने सचिव स्वास्थ्य को आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुरोध पत्र भेजा है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य के सभी पत्रकारों को कोविड -19 में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के रूप में वर्णित करते हुए, आयु प्रतिबंध के बिना वैक्सीनेशन के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के दौरान, पत्रकारों ने सही जानकारी का संचार करके जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राज्य में पत्रकारों/ मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों और सूचना विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों का फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह बिना किसी आयुसीमा की बाध्यता के वैक्सीनेशन की जाने की व्यवस्था की जाये

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कुंभ मेला-2021 की कवरेज करने वाले पत्रकारों का 31 मार्च, 2021 को नगर निगम सभागार में कोविड का टीकाकरण किया गया था।