देहरादून से PAHAAD NEWS TEAM

भाजपा के State President Bansidhar Bhagat (प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत) ने महंगाई के मुद्दे पर Congress (कांग्रेस) जो प्रलाप कर रही है, वह पूरी तरह से उसके भ्रामक और दुष्प्रचार अभियान के एजेंडे का हिस्सा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसीलिए उसे प्रदेश और देश में जो भी अच्छे कार्य हो रहे हैं, वह नजर नहीं आ रहे। कांग्रेस केवल विरोध के लिए आंदोलन कर लोगों को बरगला रही है। (PAHAAD NEWS TEAM)

भगत ने महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन को एक राजनीतिक स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों की तुलना में मोदी सरकार के कार्यकाल में विकास दर सबसे अधिक और सबसे कम महंगाई रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में महंगाई दर हमेशा बढ़ी है। पिछली मनमोहन सरकार भी महंगाई को नियंत्रित नहीं कर सकी। 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद, 2018-19 में, जीडीपी 7.3 रही है और महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ भी सबसे अधिक रही है। (PAHAAD NEWS TEAM)

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कारोबारी माहौल सुधरा है। भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों के कारण ही परिवर्तनकारी परिणाम प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत निवेश के क्षेत्र में विदेशी कंपनियों का पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के बेहतर प्रबंधन के कारण आम आदमी को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जनता वास्तविकता जानती है और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। अब लोग विपक्ष के आधारहीन एजेंडे के झांसे में नहीं आएंगे। (PAHAAD NEWS TEAM)