Uttarakhand के Cabinet Minister Madan Kaushik दिल्ली के Deputy Chief Minister Manish Sisodia संग खुली बहस के लिए नहीं पहुंचे। जिस पर Sisodia ने कहा कि अब विश्वास हो गया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जीरो वर्क CM हैं।

Kejrival बनाम Uttarakhand सरकार मॉडल पर खुली बहस के लिए सोमवार को दिल्ली के Deputy Chief Minister व आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया Dehradun स्थित ऑडिटोरियम पहुंचे। Manish Sisodia ने IRDT Auditorium में उत्तराखंड के Cabinet Minister Madan Kaushik का करीब 40 मिनट तक इंतजार किया। जिसके बाद मनीष सिसोदिया चले गए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि Madan Kaushik के न आने से यह साफ हो गया है कि अगर जीर वर्क Chief Minister Trivendra Sarkar ने कुछ काम किया होता तो वह सामने आकर बताते। कहा कि भारत की संस्कृति चुनौती का सामना करने वाली है, जबकि B J P की संस्कृति चुनौती देकर भाग जाने की है। जिसके बाद मनीष सिसोदिया डोईवाला के पास जीवनवाला, लालतप्पड़ में एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे।

Delhi के Deputy Chief Minister Manish Sisodia की चुनौती को उत्तराखंड सरकार के Urban Development Minister और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने स्वीकार तो किया, लेकिन आमने सामने की बहस से किनारा कर लिया। कौशिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता राजनीतिक रूप से कतई गंभीर नहीं हैं और दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के पत्र से यह जाहिर हो रहा है। बहस उन्हीं से की जा सकती है, जो बहस के प्रति गंभीर हों।