चमोली , PAHAAD NEWS TEAM

चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मलबे में दबे लोगों की खोजबीन गुरुवार को 12 वें दिन भी जारी है। आज सुबह सुरंग से एक शव बरामद किया गया। अब तक 26 मानव अंगों और 59 शवों को बरामद किया गया है। तपोवन और ऋषिगंगा के आसपास विष्णुगाड हाइड्रो परियोजना की मुख्य सुरंग के पास रेस्क्यू जारी रहा।

आज गुरुवार सुबह सुरंग से एक शव बरामद किया गया।

सीएम के ओएसडी और पीआरओ ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की

मुख्यमंत्री के पीआरओ शैलेंद्र त्यागी और ओएसडी अभय रावत ने आपदा प्रभावित रैणी गांव का दौरा किया। तपोवन के नरेंद्र कुमार और गांव रैणी चैक लाता के यशपाल सिंह आपदा में लापता हो गए। मुख्यमंत्री के ओएसडी और पीआरओ ने लापता व्यक्तियों के रिश्तेदारों के साथ, रैणी गांव में विधवा सौंणी देवी के भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने लापता व्यक्तियों के स्वजनों को ढांढस बंधाया। उनके साथ राज्य मंत्री बृजभूषण गैरोला, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत फरकिया, जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी थे।

सीडीओ ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया

जिला प्रशासन ने लापता व्यक्तियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीडीओ हंसादत्त पांडे प्रशासन की ओर से विभिन्न गांवों में गए। महेंद्र लाल निवासी गांव रोपा, पदमेंद्र बिष्ट निवासी ग्राम मंडल और अमितपाल निवासी गांव पाडुली दशोली ब्लॉक से लापता हो गए हैं। सीडीओ ने मुलाकात की और अमितपाल के रिश्तेदारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और तत्काल सहायता के रूप में खाद्य सामग्री वितरित की। सीडीओ ने कहा कि अगर उन्हें कोई समस्या है तो जिला प्रशासन उनकी सहायता के लिए तैयार है।