भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश, जिले एवं मडल के वरिष्ठ अधिकारी कार्यकर्ताओ के बीच एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारी व जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया गया है। इसके अलावा भाजपा के संगठनात्मक मंडल के अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई है। नई कार्यकारिणी में नैनबाग मंडल से अध्यक्ष राजेश सजवाण एवं थत्यूड़ मंडल से भीमराज चौहान को मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मनोनीत किया गया है। इसके अलावा पूर्व प्रधान बंग्लो की कांडी कमल रावत को जिला उपाध्यक्ष, नरेश पंवार को जिला मंहामन्त्री व रोशन सजवाण को मिडिया प्रभारी युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। साथ ही भीमराज चौहान ने थत्यूड़ जौनपुर मंडल युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाये जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया । और पार्टी के रीति नीति के पदचिन्हों पर चलकर पार्टी को मजबूत करने का बात कहीं।