साल 2020 में शादी का शुक्रवार को आखिरी मुहूर्त  है। यही कारण है कि पिछले कई दिनों से विवाह समारोहों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। शुक्रवार को आखिरी मुहूर्त पर शहर भर में 50 से अधिक शादियों के आयोजन की उम्मीद है।

गुरुवार को शहर भर में शादियों का बड़ा उत्साह था। बैंड-बाजों के बीच आसमान में आतिशबाजी भी हुई। अब शुक्रवार इस मौसम का आखिरी मुहूर्त है। इसके साथ, अगले कुछ महीनों तक शादी की शहनाई सुनने को नहीं मिलेगी।

वहीं, हलवाई, वेडिंग प्वाइंट, टैंट व फूल से जुड़े व्यवसायी भी सीजन खत्म होने को लेकर मायूस हैं। उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने बताया कि वर्ष 2020 में 11 दिसंबर को शुभ कार्यों का अंतिम दिन है। इसके बाद अगले साल अप्रैल के महीने में शादी के शुभ दिन सामने आएंगे। बताया कि 15 दिसंबर से पौष माह खर मास से शुरू होगा, जो 13 जनवरी, 2021 तक चलेगा। इस माह में शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस समय भगवान की पूजा करना उचित माना जाता है। जबकि, इसके बाद बृहस्पति और शुक्र भी उदय होंगे। इसलिए इस दौरान कोई शुभ मुहूर्त नहीं होगा। 12 अप्रैल को शुक्र के समाप्त होने के बाद शुभ दिन निकलेंगे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति और 16 फरवरी को बसंत पंचमी शुभ होगी।