ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-94) पर पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने के कारण आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। हिंडोलाखाल के पास हुए इस हादसे में पहाड़ी से भारी बोल्डर मैक्स वाहन के ऊपर गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। वाहन टैक्सी मैक्स नंबर UK 07 TA 3244 ऋषिकेश से टिहरी की ओर जा रहा था। रात को भारी बारिश हुई थी जिसके कारण भारी बोल्डर चलते वाहन के ऊपर जा गिरा और वाहन चालक सुनील भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट उम्र 41 वर्ष, निवासी महड़ नैलचामी- घनसाली की मौके पर ही मौत हो गई।वाहन में चालक सहित कुल 5 व्यक्ति सवार थे। अन्य सवारियों में नीलम उम्र 35 वर्ष,अनुष्का उम्र 10 वर्ष,आरुषि उम्र 11,वर्ष तथा आरव उम्र 5 वर्ष , प्रतीत नगर रायवाला के बताए जा रहे हैं। आरव व आरुषि की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र रविंद्र चमोली,और प्रदीप पंत पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 के जरिए श्री देव सुमन संयुक्त चिकित्सालय, नरेंद्र नगर पहुंचाया गया।
पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से एक बड़ा हादसा

