चुनावी दस्तक के नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। जोनल प्रभारी उत्तराखण्ड में ‘आप’ के होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देने लालकुआँ पहुँचे। आप के नैनीताल-उधमसिंह नगर जोनल प्रभारी धरमवीर अवाना ने लालकुआँ स्थित कार्यालय मे कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए आगामी चुनाव के कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही उत्तराखण्ड मे चल रहे कार्यक्रम ‘हर गाँव कोरोना मुक्त’ मे सहभागिता कर रहे जिम्मेदार पदाधिकारियों से फीडबैक लिया।
इस दौरान नैनीताल-उधमसिंह नगर जोनल प्रभारी धर्मवीर अवाना ने कहा कि कुछ कार्यक्रम राजनीतिक से हटकर भी आयोजित किये जाते हैं। जब कोरोनाकाल मे भाजपा और कांग्रेस पार्टी घरों मे बैठी हुई थी तब आप के कार्यकर्ताओं ने आगे आकर राशन वितरित किये और ‘हर गाँव कोरोन मुक्त’ के तहत घर-घर जाकर लोगों के तापमान की जांच करते हुए जरूरतमंदो को कोरोना किट भी उपलब्ध करवाई जिसको जनता ने सराहा है।
आगामी चुनाव को लेकर आप के जोनल प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

