एम्स ऋषिकेश से टीबी के मरीजों को ड्रोन से दवा पहुंचाने का ट्रायल सफल रहा। ड्रोन ऋषिकेश से आधे घंटे में दवा लेकर टिहरी अस्पताल पहुंचा। इसके साथ ही एम्स ऋषिकेश देश में ड्रोन के जरिए दवाओं की डिलीवरी का ट्रायल करने वाला पहला एम्स बन गया है।

गुरुवार को ऋषिकेश एम्स से ड्रोन के जरिए टीबी की दवा जिला अस्पताल बौराडी पहुंची। ड्रोन दो किलो दवा लेकर पहुंचा। यह ड्रोन 3.5 किलो का भार उठा सकता है और एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक उड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक यह ड्रोन पूरी तरह से स्वचालित ऑपरेशन है। केवल रूट मैप को फीड करने की जरूरत है। इसके अलावा ड्रोन में पक्षियों से बचाव के लिए सेंसर लगाए गए हैं।

ऋषिकेश एम्स में आज टीबी की दवा की ड्रोन डिलीवरी का ट्रायल किया गया। आधे घंटे के अंदर ड्रोन दवा लेकर टिहरी अस्पताल पहुंच गया। यह 3.5 किलोग्राम का भार उठा सकता है और एक बार में 100 किमी तक उड़ सकता है।