उत्तरकाशी : पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मोरी प्रखंड के स्वीचाणगांव में लगी आग की घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। विधायक ने जिला प्रशासन की ओर से तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराई। तथा प्रभावित परिवारों (1-आजन सिंह 2- घूंगर सिंह 3-सुन्दर सिंह 4-प्रताप सिंह 5- विपिन सिंह) को तत्काल राहत के रूप में अनाज एवं कम्बल वितरित किया। साथ ही विधायक निधि से प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोरी ईश्वन पंवार, मंडल अध्यक्ष सांकरी दर्शन रावत, जिला पंचायत सदस्य ( डीपीसी ) अरुण रावत , पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व प्रधान पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि भगवान सिंह रांगड़ ,जगदीश रांगड़, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे ।