PAHAAD NEWS TEAM

फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप पहले भी अपनी बिकनी फोटो के लिए ट्रोल हो चुकी है। अब उन्होंने एक नई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें उन्हें पोज देते देखा जा सकता है।

Alia Kashyap के प्रशंसक उनके समर्थन और प्रोत्साहन में आगे आए हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘आप एक रानी हैं, आलिया कश्यप, विरोधियों को आपको परेशान मत करने दीजिएl हम आपके साथ हैं’। एक अन्य ने लिखा, ‘ आपको प्यार और सकारात्मकता की आवश्यकता हैlआलिया भट्ट ने इसके पहले फरवरी में इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती लिखी थी। इसमें दावा दावा किया था कि उसे बिकनी फोटोशूट के लिए ट्रोल किया गया है।

आलिया कश्यप ने लिखा, ‘पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए मानसिक रूप से तनावपूर्ण थे। जब से मैंने बिकनी में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। मुझे बहुत अपमानजनक टिप्पणियां मिल रही हैं। मैं डरी हुई हूँ। कभी-कभी मैंने अपनी पोस्ट को हटाने का भी फैसला किया। मैंने इससे पहले उत्पीड़न को नजरअंदाज करने की कोशिश की है लेकिन मुझे लगता है कि इसके बारे में बात करना महत्वपूर्ण है। यह भारत में दुष्कर्म कल्चर को बढ़ावा देता है जो कि भारतीय महिलाओं पर अत्याचार करता है। ‘आलिया कश्यप के समर्थन में अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी कल्कि केकला और खुशी कपूर भी आगे आई थीl

आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इनमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भी देखी जा सकती हैं। आलिया कश्यप अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करती हैं। जबकि पिता अनुराग कश्यप भी उनका प्रचार करते नजर आते हैं। अनुराग कश्यप ने कई फिल्मों का निर्देशन किया है। हाल ही में उनके घर और कार्यालय पर भी आयकर विभाग ने छापा मारा था। वह इन दिनों तापसी पन्नू के साथ फिल्म बना रहे हैं।