देहरादून/उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगभग 03 करोड़ 25 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गयी.
संस्कृति एवं धर्म विभाग के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले की ग्राम पंचायत कासला स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तरकाशी जनपद के नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं. 01,02 व 03 के आन्तिरिक मार्गों के निर्माण कार्य के लिए 58.78 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पिथौरागढ़ जिले के पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में धारचूला के लिंगूरानी से रालम ट्रैक रूट एवं रालम से रालम ग्लेशियर ट्रैक रूट के निर्माण के लिए 40.01 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत धारचूला विधानसभा क्षेत्र के वैगा गांव में निकास नाली निर्माण के लिए 34.73 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जिला विधानसभा क्षेत्र के संस्कृति एवं धर्म विभाग के अंतर्गत सल्ट गुजरूकोट हरूहीत मन्दिर के सौंदर्यीकरण के लिए 36.02 लाख रूपये एवं देवी मन्दिर देघाट के लिए 34.40लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृत किए गए हैं। देहरादून जिले के सिंचाई विभाग के अंतर्गत सालावाला (हाथी बड़कला) के खाले में सर्वे झील से सालावाला पुल तक बैंड के निर्माण कार्य हेतु 31.71 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई। संस्कृति एवं धर्म विभाग के अंतर्गत चमोली जिले के बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के मलारी गांव में स्थित मां हीरामणि मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने 30 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

