बेरीनाग, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड में होली धूमधाम से मनाई गई. बेरीनाग में स्थानीय ही नहीं बल्कि सैलानी भी होली की धूम में नाचते नजर आए। सभी ने एक-दूसरे पर रंग बरसाए और एक-दूसरे को गले लगाया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। चौकोड़ी में पर्यटकों ने जमकर खेली होली। पर्यटक आवास चौकड़ी में आने वाले पर्यटकों के लिए होली मनाने की व्यवस्था की गई और पर्यटकों ने डीजे की धुन पर ठुमके लगाए।
पर्यटन आवास गृह के प्रभारी दीपक पंत ने बताया कि रंग की व्यवस्था के साथ घूमने आए पर्यटकों के लिए होली के विभिन्न व्यंजन तैयार किए गए। जिससे घर से दूर होने पर भी पर्यटकों को कमी न हो, होली को लेकर सैलानियों में खासा उत्साह बना रहा। गुजरात, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि शहरों से पर्यटकों ने जमकर होली का लुत्फ उठाया।
बेरीनाग में जमकर खेली होली: बेरीनाग तहसील मुख्यालय समेत विभिन्न ग्रामीण इलाकों में होली का नजारा देखने को मिला. ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों और महिलाओं द्वारा स्वांग के पश्चात होली का गायन किया गया । होली के गीतों पर होल्यारों के साथ सभी ने जमकर ठुमके लगाए।चौकोड़ी में पर्यटकों ने जमकर खेली होली। पर्यटक आवास चौकड़ी में आने वाले पर्यटकों के लिए होली मनाने की व्यवस्था की गई और पर्यटकों ने डीजे की धुन पर ठुमके लगाए।

