केम्पटी :- टिहरी
रिपोर्ट – विरेन्द्र वर्मा
टिहरी जनपद के विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत ग्राम सिया गाँव के समीप माँ भद्रकाली मठ में कृष्ण सेवा मण्डली कैम्पटी की टीम द्वारा क्षेत्र में सुख समृद्धि हेतु सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ संतुरा देवी मंदिर से माँ भद्रकाली मठ तक भव्य कलश यात्रा निकालकर किया गया। जिसमें क्षेत्र की माताओं बहनों के साथ-साथ अनेक भक्तों ने भारी संख्या में भाग लेकर इस धार्मिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई Iइस भागवत कथा के मुख्य वाचक परम श्रद्धेय संत श्री लवदास जी महाराज द्वारा देवी देवताओं की जय जयकार कर इस भव्य कथा का शुभारंभ किया। जिसमें भक्तों ने जमकर तालियां बटोरी और जमकर आनंद लिया। इस सात दिवसीय कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव को भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा जिसमें क्षेत्र के सभी भक्त इस धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आनंद लेंगे।श्रद्धेय संत श्री लवदास जी महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव के आनंद के साथ-साथ भागवत कथा का भी अपना आनंद है, इस सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान भक्त भारी संख्या में पहुँचकर बुराईयों को अपने जीवन से दूर करेंगे,और सभ्य समाज के निर्माण हेतु अपना योगदान देंगे।

इस अवसर पर भरी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे केदार सिंह पंवार, किशन सिंह पंवार, प्रेम सिंह पंवार (अध्यक्ष माँ भद्रा काली ), शूरवीर सिंह पंवार, चन्दर सिंह पंवार, राजेंद्र पंवार , विजेंद्र पंवार (प्रधान), बीरेंदर पंवार, समीर पंवार, जितेंद्र पंवार, सरदार पंवार (अध्यक्ष कृष्ण मण्डली ), महेंद्र पंवार, मुकेश पंवार, दर्शिनी पंवार,उषा पंवार,रोशिनी पंवार, विनीता पंवार, सीता पवार, मिथिला पंवार, नर्मदा पंवार, कमला मल्ल, भूरी देवी।

