भारत न्यूज़ : मोटरसाइकिल, कार या अन्य वाहन चलाने वालों के लिए देश में एक बड़ी खबर है। दरअसल, जल्द ही सभी पुराने वाहनों में नई नंबर प्लेट भी लगाई जाएगी, ताकि जीपीएस और अत्याधुनिक सिस्टम से वाहनों की निगरानी की जा सके. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी है। यह देश में टोल प्लाजा को खत्म करने की सरकार की योजना की दिशा में एक कदम होगा।

आधी लागत

गडकरी ने कहा कि नए वाहनों के लिए टैम्पर प्रूफ हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स (HSRPs) का उपयोग 2019 से शुरू किया गया था, जहां सरकारी एजेंसियां वाहनों के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। अब हमने पुराने वाहनों को भी यही प्लेट देने का फैसला किया है। फिलहाल एक दूसरे से 60 किमी दूर स्थित टोल प्लाजा पर भी पूरा चार्ज देना पड़ता है। अब अगर आप हाइवे का इस्तेमाल सिर्फ 30 किमी के लिए करते हैं तो नई तकनीक की मदद से आपसे आधी कीमत ही ली जाएगी।

यह फायदेमंद होगा

गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार देश को जल्द ही टोल प्लाजा से मुक्त करने के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि वाहनों का ठहराव नहीं होगा और इसलिए प्रदूषण कम होगा और इससे समय की भी बचत होगी और लोगों को लाभ होगा। नई तकनीक से वाहन चालकों के बैंक खातों से सीधे पैसे काटे जा सकेंगे।

गडकरी ने कहा कि भारत में लगभग 97 प्रतिशत वाहन पहले से ही FASTag पर हैं और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय सड़क का बुनियादी ढांचा संयुक्त राज्य अमेरिका के बराबर होगा।

हेलमेट पहनने पर भी 2000 रुपये का ट्रैफिक चालान

हेलमेट पहनने पर भी 2000 रुपये का ट्रैफिक चालान काटा जा सकता है। नए ट्रैफिक नियमों के अनुसार नियम 194डी एमवीए के तहत आपका 1000 रुपये का चालान और यदि आपने खराब हेलमेट (बिना बीआईएस) पहना है तो 194डी एमवीए के अनुसार आपका 1000 रुपये का चालान काटा जा सकता है। ऐसे में हेलमेट पहनने के बावजूद नए नियमों का पालन नहीं करने पर आपको 2000 रुपये के चालान का सामना करना पड़ सकता है। हमारा उद्देश्य आपको यातायात नियमों की जानकारी देकर आपको जागरूक करना है। ताकि सड़क हादसों को भी रोका जा सके।

ट्रैफिक चालान ऑनलाइन कैसे भरें

https://echallan.parivahan.gov.in/ पर जाएं। चालान से संबंधित आवश्यक विवरण और कैप्चा भरें और विवरण प्राप्त करें पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जिस पर चालान का विवरण प्रदर्शित होगा। वह चालान ढूंढें जिसका आप भुगतान करना चाहते हैं। चालान के साथ ही ऑनलाइन भुगतान का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। भुगतान संबंधी जानकारी भरें। भुगतान की पुष्टि करें। अब आपका ऑनलाइन चालान भर गया है।

कैसे पता करें कि चालान काटा गया है या नहीं

वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाएं। चेक चालान स्टेटस का विकल्प चुनें। आपको चालान नंबर, वाहन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर (DL) का विकल्प मिलेगा। वाहन संख्या के विकल्प का चयन करें। पूछी गई आवश्यक जानकारी भरें और ‘विवरण प्राप्त करें’ पर क्लिक करें। अब चालान की स्थिति दिखाई देगी।