मसूरी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 48वां जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया. भाजपा मसूरी मंडल द्वारा उप जिला अस्पताल में मरीजों को मेडिकल किट का वितरण किया गया. साथ ही मरीजों की स्थिति की जानकारी ली। मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लंबी उम्र की कामना की।

उप जिला अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा किट का वितरण मंत्री गणेश जोशी द्वारा मरीजों को किया गया है. मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की ओर बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में बेरोजगारी और पलायन रोकने तथा लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य किया जा रहा है.

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने टिहरी पहुंचकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर थत्यूड़ में आयोजित सेवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में शिरकत की

टिहरी जिले के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर थत्यूड़ में आयोजित सेवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में शिरकत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए काम कर रही है. प्रखंड सभागार में केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने प्रखंड कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया.