देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों से संबंधित पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल सड़कों, पुलों, आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली.
बैठक में मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सहस्त्रधारा रोड़ का डामरीकरण बारलोगंज चामासारी, सालावाला, विजय कालोनी, सहस्त्रधारा बायपास, अमन विहार सहित कई अन्य स्थानों पर आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्धारित तिथि पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रथम चरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है. मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सड़क, पुल व आंतरिक मार्गों में आ रही फोरेस्ट क्लिरेंस की दिक्कतों को दूर कर शासन से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा करने और निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए.
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, वीर सिंह, डीएफओ नीतीशमणि त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता प्रत्युश कुमार, अधिशासी अभियंता सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.
वन विभाग ने स्कूल के विद्यार्थियों को गौरैया संरक्षण का प्रशिक्षण दिया।

