मसूरी : बार्लोगंज रोड पर एक कार दुर्घटना हुई. तेज रफ्तार कार हिल बर्ड स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें कार सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका महरम पट्टी किया गया ।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर निवासी पूजा रानी पुत्री सेवा राम व इमरान पुत्र अनवर अली कार नंबर DL 8 CAN 1734 से मसूरी से देहरादून जा रहे थे. तभी उनकी कार हिल बर्ड स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. जो दूसरी सड़क पर पलट गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं, कार सवार दोनों लोगों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने कार को सड़क से हटा लिया है। मसूरी पुलिस का कहना है कि मोड़ पर अचानक कार बेकाबू हो गई। जिससे कार पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

