चकराता, PAHAAD NEWS TEAM

प्रखंड कालसी , चकराता में 18 मातृ एवं बाल कल्याण उपकेन्द्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की शीघ्र तैनाती इलम सिंह चौहान जनपद देहरादून के अति दुर्गम क्षेत्रों विकासखंड कालसी व चकराता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून में 18 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर(CHO) जो कि कालसी व चकराता प्रखंड में मातृ एवं शिशु परिवार उपकेंद्रों पर तैनात किया जा रहा है. अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान द्वारा बताया गया कि आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की काउंसलिंग की गयी, उन्हें कालसी प्रखंड के विभिन्न उप केन्द्रों में पदस्थापित किया गया है. जल्द ही ये लोग उन उपकेंद्रों में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे और वहां के लोगों को मातृ एवं शिशु टीकाकरण तथा एनसीडी स्क्रीनिंगअर्थात नॉन कम्युनिकेबल डिसीसिस जैसे कि शुगर, ब्लड प्रेशर, कैंसर जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग के साथ दवाइयों का वितरण करेंगे। गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं के टीकाकरण जैसे कार्यक्रमों में भी भाग लिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज उपरेती देहरादून द्वारा अवगत कराया गया कि समय-समय पर क्षेत्रीय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान द्वारा सूचित किया जाता है कि कालसी प्रखंड जो दुर्गम क्षेत्र में आता है और वहां एएनएम के कई पद रिक्त हैं, जिसके कारण इस माताओं और शिशुओं को समय पर टीका नहीं लगाया जाता है। इसलिए इसी को ध्यान में रखते हुए आज कालसी प्रखंड के 18 उपकेंद्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की पदस्थापना की जा रही है.

1.उपकेंद्र बसाया….. आयुषी नेगी
2.उपकेंद्र खतार… सुचेता शाह
3.उपकेंद्र खोगटी मलोऊ….. टीना पाल
4.उपकेंद्र मागटी….. मनीषा
5.उपकेंद्र अष्टाड….. अवंतिका
6.उपकेंद्र दिलऊ… महिमा कुमारी
7.उपकेंद्र दिमऊ… शिवांशी
8.उपकेंद्र गडोल… विवेक कुमार
9.उपकेंद्र मटियावा…. सौरभ सिंह
10.उपकेंद्र नराया… चित्रा पांडे
11.उपकेंद्र पंजिया… अरीबा
12.उपकेंद्र पिपाया…. शिविका
13.उपकेंद्र सैंज…. रजनी आर्या
14.उपकेंद्र समालटा…. उषा चौहान
15.उपकेंद्र लेल्टा…. मार्टिना राणा
16.उपकेंद्र कोटि… अर्चना
17.उपकेंद्र कोरूवा…. तेजस्विनी करनवाल
18.उपकेंद्र जोहड़ी… साक्षी जोशी

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि जिन उपकेंद्रों में एएनएम नहीं है वहां एएनएम या सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती की जाएगी.