चमोली, PAHAAD NEWS TEAM
आगामी चारधाम यात्रा को सफल व सुगम बनाने के लिए चमोली पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। चमोली की पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पहल करते हुए स्वास्थ्य विभाग और एसडीआरएफ के सहयोग से जिले के पुलिस बल को आपदा राहत, बचाव अभियान और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 11, 22 अप्रैल को पुलिस लाइन सभागार में कोतवाली चमोली, थाना गोपेश्वर और पुलिस लाइन के कर्मियों और ग्राम प्रहरियों को प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान डा. प्रद्युमन चौहान द्वारा किसी भी दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देने की विस्तृत जानकारी दी गयी और प्राथमिक उपचार के बारे में डेमो देकर कर्मियों को विस्तृत जानकारी दी गयी. दुर्घटना की स्थिति में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि घायलों को कितनी जल्दी इलाज मुहैया कराया जाता है। टीम की ओर से बताया गया कि त्वरित इलाज के लिए हर व्यक्ति को प्राथमिक उपचार की जानकारी होनी चाहिए। तत्पश्चात एसडीआरएफ जोशीमठ की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं आपदा रोकथाम का प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण शिविर में कोतवाली चमोली थाना, गोपेश्वर एवं पुलिस लाइन के 38 पुलिसकर्मी एवं 05 ग्राम प्रहरियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह,प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.

