थराली , पहाड़ न्यूज टीम
क्षेत्र पंचायत थराली की तीसरी बीडीसी बैठक शुक्रवार को थराली प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख कविता नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक के प्रारंभ में पिछली बैठक की कार्यवाही एवं समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों के न पहुंचने, सदन के सदस्यों को न बुलाये जाने के मुद्दे पर की गयी. जिस पर ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हंगामा किया।
समीक्षा बैठक में न्योता न मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. वहीं, सदन में जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्रों में बिजली की झूलती तारों, सड़कों के गड्ढे ,पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं समेत थराली घाट मोटरमार्ग, थराली देवाल मोटरमार्ग में सुधार का मुद्दा उठाया.
प्रखंड प्रमुख कविता नेगी ने संबंधित विभागाध्यक्षों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के आदेश दिए. वहीं, प्रखंड प्रमुख कविता नेगी ने सदन में जिला स्तरीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर कार्रवाई की बात कही.

