मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड का स्वागत गीत का विमोचन किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड की परम्पराओं और विशिष्टताओं को बढ़ावा देने वाले लेखक एवं गायक श्री मधुसूदन जोशी के लोकगीत “उत्तराखंड स्वागत गीत” का विमोचन किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विशेषताओं पर आधारित यह गीत उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा. “उत्तराखंड स्वागत गीत” में उत्तराखंड के चार धामों, राज्य पक्षी मोनाल, फूल ब्रह्मकमल, पशु कस्तूरी मृग, बुरांश, धार्मिक महत्व के स्थान, त्योहारों के साथ-साथ विभिन्न मंदिरों और प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाया गया है।
इस अवसर पर गीतकार एवं गायक मधुसूदन जोशी, म्यूजिक एरेंजर स्टूडियो ऑन रिकॉर्ड म्यूजिक प्रड्यूसर एण्ड कम्पोजर अमित वी कपूर, गिरजा शंकर जोशी, किशोर भट्ट, हरीश कोठारी, इन्द्र सिंह कड़ाकोटी एवं भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा आदि मौजूद थे .

