टिहरी : उत्तराखंड में मानसूनी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. टिहरी जिले के घनसाली में बुधवार सुबह छह बजे (नैलचामी टिहरी में बादल फटने) की घटना प्रकाश में आई. नैलचामी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया।

जानकारी के अनुसार नैलचामी में सुबह छह बजे बादल फटने की घटना हुई. पानी के साथ आई बाढ़ ने सिंचाई नहरों, कृषि और फसलों के साथ-साथ कई पुलों को नष्ट कर दिया। जिस स्थान पर बादल फटा है वह घनसाली से करीब 20 किमी दूर है।

नैलचामी में बादल फटने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।