मसूरी में उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर किए गए इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मॉनसून को लेकर तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश से मालदेवता में आये मलवे से हुए नुकसान से साफ हो गया है कि ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही सडकों के लिये पहाड को अनियोजित तरीके से काटा गया। वहीं, मलवे को भी सडक किनारे डम्प किया गया है जो बारिश के समय में आपदा का रूपे ले रहा है और लोगों का जान माल का नुकसान हो रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 4 सालों में प्रदेश की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस काम नहीं किया है और जिन सड़कों पर काम हुआ वह काम भारी ठेकेदारों को बडे भ्रष्टाचार करके किया गया है। पहाड़ के कटान के साथ सड़क को बनाए जाने को लेकर निकाले गए मलबे को अनियोजित तरीके से सड़क किनारे डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि मालदेवता की आपदा एक नमूना है। बरसात में आपदाओं की श्रृंखला आने वाली है। उन्होंने कहा कि जो सड़कें बनाई गई हैं उन सड़कों के निकाले गए मलबे को अनियोजित और अनसाइंटिफिक तरीके से डिस्पोज्ड ऑफ किया गया है। वह बरसात में लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। सरकार का आपदा प्रबंधन पूरी तरीके से फेल है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग आने वाली बरसात के लिए पूरे तरीके से तैयार है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान पूरे तरीके से मुस्तैद हैं। उन्होने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपदा ना आये। परंतु अगर आपदा आती भी है तो उसके लिए सरकार पूरी तरीके से तैयार है और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अगर कोई हादसा या आपदा आती है तो तत्काल राहत कार्य शुरू कर लोगों को मदद पहुंचाई जाए।
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर उठाये सवाल, सरकार ने कहा आपदा को लेकर पूरी तरीके से है तैयार

