देहरादून के मसूरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्रित हुए। गांधी जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। साथ ही गांधी जी के जीवन पर प्रकाश भी डाला। उन्होने कहा कि आजादी की लड़ाई अहिंसा तरीके से चलाकर गाँधी जी ने अंग्रेजों को देश से भगाया। उन्होंने कहा कि उनके बताए अहिंसा के मार्ग पर सभी को चलना चाहिए। साथ ही उनके सपने को पूरा करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बताये रास्ते पर चलकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत संपूर्ण देष वासियों को साफ सफाई के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। महात्मा गांधी के विचार आज भी देश को नई दिशा दे रहे है। कॉंग्रेस नेताओं ने बताया कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई कार्यक्रम आयोजित नही किया और ना ही गांधी चौक पर स्थापित गांधी जी की मूर्ति की साफ सफाई की गई। वही चौक पर गंदगी का आलाम देखकर गांधी जी की अनदेखी के कारण कांग्रेस कार्यकर्ता काफी आहत है। उन्होने कहा कि गांधी जी को लेकर बड़ी-बड़ी बात करने करने वाले भाजपा के नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी गांधी जी को याद करना भूल गए, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

