देहरादून : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बने डॉ. सत्यनारायण सचान का पार्टी कार्यालय में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया. इस मौके पर डॉ. सचान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका ईमानदारी से पालन करेंगे और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे. इसके लिए उन्होंने अखिलेश यादव का आभार जताया है.
उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होने जा रहा है. शिविर में महात्मा गांधी के सहिष्णुता अंबेडकर के सामाजिक न्याय लोहिया के संघर्ष पर चिंतन किया जाएगा और लगभग 500 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। डॉ. सचान ने बताया कि अखिलेश यादव इस प्रशिक्षण शिविर में आएंगे और गंगा आरती में भी शामिल होंगे.
उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होगा। साथ ही कहा कि अब देश की निगाह अखिलेश यादव की ओर है और ऐसे में वह रथ से पूरे देश का भ्रमण करने जा रहे हैं.

