देहरादून 01 अक्टूबर
कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 5जी सेवाओं का शुभारंभ करने पर खुशी जताई है। उन्होंने 5जी सेवा को देश में नए तकनीकी युग की शुरुआत बताया।
शनिवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5जी टेलीफोनी सेवाएं शुरू की, जिससे मोबाइल फोन पर अल्ट्रा हाई स्पीड इंटरनेट के युग का आगाज हो गया है। इसमें शिक्षक ऑगमेंटेड रियलिटी के इस्तेमाल से मीलों दूर बैठे छात्रों को पढ़ा सकेंगे।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल इंडिया ने हर नागरिक को एक जगह दी है। यहां तक कि छोटे से छोटे रेहड़ी वाले भी यूपीआई की सुविधा का उपयोग कर रहे हैं, सरकार बिना बिचौलियों के नागरिकों तक पहुंची है। इसका लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा है।
प्रौद्योगिकी और दूरसंचार में विकास के साथ, भारत चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करेगा। यह भारत का दशक नहीं, भारत की शताब्दी होगी।

