देहरादून : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बल्लीवाला फ्लाईओवर के पास दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाकर आम आदमी के प्रति संवेदनशीलता दिखाई। उनियाल ने डॉक्टरों को घायल व्यक्ति के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का काफिला बल्लीवाला फ्लाईओवर से गुजर रहा था, तभी उन्होंने सड़क किनारे भीड़ देखी और अपने काफिले को रोक लिया. मौके पर एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा था। जिसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

उनियाल घायल व्यक्ति को तुरंत अपने वाहन से सिनर्जी अस्पताल ले गए। साथ ही डॉक्टरों को उस व्यक्ति का तुरंत इलाज शुरू करने को कहा गया. अस्पताल पहुंचे घायल के परिजनों ने मंत्री उनियाल का आभार जताया. उनके मानवीय कदम की सराहना की जा रही है।