देहरादून : उत्तरकाशी और पौड़ी की घटना को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेआज के अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है. मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिलाधिकारी से बात कर बस दुर्घटना की जानकारी ली और त्वरित राहत एवं बचाव के निर्देश दिये.

पौङी जिले में हुए बस हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हादसे की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात की और अत्यधिक सतर्कता के साथ राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों को लगातार स्थिति पर नजर रखने और जिला अधिकारियों के लगातार संपर्क में रहने को कहा है. उन्होंने कहा कि शासन स्तर से हर संभव मदद मुहैया कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने विधायक लैंसडाउन से फोन पर भी बात की और उत्तरकाशी में हुई घटना की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली।

राज्य में लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बुधवार से पहले प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत टीमों को रवाना कर दिया गया है. वहां के ग्रामीण भी बचाव कार्य कर रहे हैं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित रहें।