देहरादून : रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के साथ दीपावली पर्व मनाया. गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्तिगत रूप से सैनिकों और उनके परिवारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी .
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में जवानों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और जवानों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 08 गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिक, भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन मौजूद रहे।

