देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के संसद भवन हॉल में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान सीएम धामी ने नितिन गडकरी से राज्य में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से संसद भवन कक्ष में मुलाकात की है. चीन और नेपाल सीमा के पास स्थित टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाइन सामरिक महत्व की है, रक्षा से संबंधित कार्य चल रहे है। बैठक के दौरान सभी केंद्रीय मंत्रियों से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कार्यों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की. इसके अलावा अन्य सड़कों की स्वीकृति को लेकर भी चर्चा हुई।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इन परियोजनाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रदेश के अन्य भागों में हर मौसम में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी प्रगति पर समय-समय पर बैठक कर चर्चा की जाती है।