देहरादून : राज्य के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता दर्शन हॉल, देहरादून में सहकारिता विभाग सहकारिता विभाग की 108 एम पैक्स का कम्प्यूटरीकरण एवं साइलेज उत्पादन एवं विपणन सहकारी संघ लि संयुक्त उद्यम की टोटल मिक्स राशन (TMR) इकाई का शिलान्यास 31 जुलाई को करेंगे। रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है जहां न्याय पंचायत स्तर पर 670 सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है। वहीं इसका लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने गुरुवार शाम सहकारिता मुख्यालय में समीक्षा बैठक में 108 एम पैक्स में कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए. रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां न्याय पंचायत स्तर पर 670 सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है। इसमें 31 जुलाई को 108 समितियों में सीधा कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर सहकारी समितियां हैं। कम्प्यूटरीकरण के बाद इसमें पारदर्शिता आएगी। किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं रहेगी। उत्तराखंड सहकारिता विभाग डिजिटल इंडिया की स्क्रिप्ट गांव व न्याय पंचायत स्तर पर लिख रहा है। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड सहकारिता विभाग और ग्रामीणों के लिए गर्व की बात है।

रावत ने निर्देश दिए कि 15 अगस्त के बाद हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घसियारी योजना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। घसियारी योजना पहाड़ की महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी है। रावत ने कहा कि प्रदेश में दो दिवसीय सहकारिता चिंतन शिविर होगा. शिविर में जिलों के विशेषज्ञ एवं एआर एवं सहकारी बैंकों के महाप्रबंधक अपने-अपने जिले के 5 श्रेष्ठ कार्यों की प्रस्तुति देंगे. उन्होंने कहा कि सहकारिता के बारे में सोचना जरूरी है। सहकारिता विभाग में पिछले 5 साल में रिकॉर्ड काम हुआ है. लेकिन नए और काम जरूरी हैं।

उन्होंने कहा कि कौसानी, हेस्को ग्राम, परमार्थ, पतंजलि में से एक में दो दिवसीय चिंतन शिविर लगाया जाएगा. एक स्थान का चयन सचिव सहकारिता पंजीयक द्वारा किया जायेगा। यह शिविर 15 अगस्त के बाद लगेगा। सहकारिता के लिए सुझाव व विचार एक मंच पर किए जा सकते हैं। मंत्री ने अधिकारियों को सहकारी समिति की 2025 की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिए नई योजनाएं बनाई जाएं।

टिहरी गढ़वाल : आजादी के 75 साल बाद भी रोड के लिए तरस रहे है मेलगढ के ग्रामीण