देहरादून : जिले की सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले बिष्ट गांव में बारिश से एक भवन खतरे में आ गया है. भवन के सामने के आगे आंगन का भूकटाव हो गया है। डीएम सोनिका सिंह से घर का निरीक्षण किया। साथ ही परिवार को पंचायत घर और रिश्तेदार के यहां शिफ्ट होने को कहा गया है । डीएम ने प्रभावित परिवार को टेंट, तिरपालऔर खाने की सामग्री भी बांटी.

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने एसडीएम सदर को भवन का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा देने का निर्देश दिया. इसके बाद डीएम नेगोविंदगढ़ और बिंदाल नाले के किनारे कटाव स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए.

सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश : गोविंदगढ़ में छोटे नाले के पास कटाव से मकान के खतरे में आने की आशंका पर जिलाधिकारी ने कटाव स्थल पर कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग ने सुरक्षा का आकलन तैयार कर तत्काल सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए। वहीं डीएम ने बिंदल कांवली से सत्तोवाली घाटी गांधीग्राम तक स्थलीय निरीक्षण करते हुए बस्ती के क्षतिग्रस्त होने व कटाव के कारण सड़क की सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने का आंकलन तैयार कर सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए. .