देहरादून , पहाड़ न्यूज़

आगामी 02 सितंबर 2022 को दिल्ली में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल प्रतिभाग करेंगे। डॉ अग्रवाल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

मंगलवार को बैठक की तैयारियों को लेकर विधानसभा कार्यालय में समीक्षा बैठक की गयी। मंत्री डॉ अग्रवाल जी ने बताया कि इस बैठक में पूरे देशभर से मुख्यमंत्री प्रतिभाग करेंगे। जिसमें उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने उन्हें अपना प्रतिनिधि नामित किया है। इस मौके पर बीते माह 24 जुलाई को हुई बैठक में उठाये गए बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में सचिव नियोजन मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव नियोजन रोहित मीना, महानिदेशक यूकास्ट डॉ दुर्गेश पंत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।