देहरादून : सरकार ने छह आईपीएस और चार पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। एक प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारी को भी जिले का पुलिस कप्तान बनाया गया है। हरिद्वार एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत को हटा कर डीआइजी इंटेलिजेंस और कारागार बनाया गया है। उनकी जगह एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह को हरिद्वार का नया एसएसपी बनाया गया है।
रुद्रप्रयाग के एसपी आयुष अग्रवाल की जगह विशाखा भदाणे अशोक को रुद्रप्रयाग का नया एसपी बनाया गया है। आयुष अग्रवाल को एसटीएफ का नया एसएसपी बनाया गया है। जबकि बागेश्वर एसपी अमित श्रीवास्तव को पुलिस मुख्यालय का एसपी बनाया गया है। उनकी जगह हिमांशु कुमार वर्मा को बागेश्वर का नया एसपी बनाया गया है.
हरिद्वार के एसपी-ग्रामीण पीपीएस अधिकारी परमेंद्र डोभाल को चमोली का नया एसपी बनाया गया है. उनकी जगह रुड़की में एसटीएफ की एएसपी स्वप्न किशोर को एसपी-ग्रामीण बनाया गया है। काशीपुर एएसपी चंद्रमोहन सिंह को एएसपी देहरादून बनाया गया है, जबकि उधम सिंह नगर एएसपी-क्राइम एंड ट्रैफिक अभय कुमार सिंह को नया एएसपी काशीपुर बनाया गया है.

