देहरादून : राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी और हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला व भोले महाराज ने श्री शिव शक्ति सेवा समिति, देहरादून द्वारा टपकेश्वर महादेव मन्दिर, गढ़ी कैन्ट में श्री 108 महन्त कृष्णागिरी महाराज एवं दिगम्बर भरत गिरी के पावन सानिध्य में आयोजित विशाल मां भगवती जागरण कार्यक्रम में दीप जलाकर शुरुआत की।
कार्यक्रम में पावन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, माता मंगला और भोले जी महाराज के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मां भगवती के दरबार में दीप प्रज्ज्वलित कर दरबार में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ।
इस मौके पर भजन गायकलख़बीर सिंह लक्खा समेत कई अन्य कलाकारों ने कार्यक्रम में प्रस्तुति दी. समिति ने आज दोपहर को टपकेश्वर में होने वाले भंडारा कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है.

