देहरादून : Reliance Jio जल्द ही अपने ग्राहकों को एक शानदार तोहफा देने वाली है। Reliance Jio 4G इनेबल्ड लो कॉस्ट लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी में है। इस लैपटॉप की कीमत 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले समूह ने JioBook के लिए क्वालकॉम और माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है। रॉयटर्स द्वारा एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, क्वालकॉम कंपनी आर्म लिमिटेड की तकनीक से तैयार किए गए चिपसेट को जियो के लैपटॉप के साथ उपलब्ध करा सकती है।

लैपटॉप के रूप में शानदार उपहार
वहीं, विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम मेकर माइक्रोसॉफ्ट ऐप्स को सपोर्ट करेगा। कंपनी इस लैपटॉप को सस्ते 4जी लाइव फोन की तर्ज पर लॉन्च करने वाली है। Jio की ओर से टैबलेट के विकल्प के तौर पर लैपटॉप भी पेश किए जा सकते हैं। Jio ने अभी तक इस लैपटॉप को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल रिलायंस जियो के भारत में 42 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। Reliance Jio अब जल्द ही Google के सहयोग से एक 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है।

जियो के लैपटॉप को लोकल ही बनाया जाएगा। इसका निर्माण अनुबंध निर्माता फ्लेक्स द्वारा किया जाएगा। भारत में पर्सनल कंप्यूटर शिपमेंट का आंकड़ा 14.8 मिलियन यूनिट था। इसमें एचपी, डेल और लेनोवो की बड़ी हिस्सेदारी है। काउंटरप्वाइंट के एनालिस्ट तरुण पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि जियो बुक फेयर के लॉन्च से लैपटॉप मार्केट सेगमेंट में कम से कम 15 फीसदी का विस्तार हो सकता है।

ये होंगे फीचर्स
इसमें पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी हो सकता है. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।
इस लैपटॉप में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।
Jio Phone 5G में भी वही OS दिए जाने की उम्मीद है, जो Jio Android फोन में दिया गया है। इस ओएस को गूगल के साथ पार्टनरशिप में बनाया जाएगा।