देहरादून : हनोल स्थित जागड़ा मेले को राजकीय मेला घोषित करने के साथ-साथ राज्य के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने इस दौरान होने वाले भण्डारे के लिए अपनी ओर से खाद्य सामग्री भी मंदिर समिति को भिजवाई है।

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एसडीएम सौरव असवाल को 30-31 अगस्त 2022 को हनोल में होने वाले जागड़ा मेले की भव्य व्यवस्था करने और मंदिर को फूलों से सजाने के निर्देश दिए हैं. मेले की व्यवस्था के साथ-साथ वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस सेवा सुचारू रूप से चलाने के लिए महाराज ने जहाँ एक ओर प्रदेश में हनोल पहुँचने के लिए बसों की व्यवस्था की बात कही है वहीं उन्होने हिमाचल के परिवहन मंत्री विक्रम सिंह से हिमाचल से हनोल आने वाले लोगों के लिए शिमला से भी बस व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।
जागड़ा महोत्सव में हजारों की संख्या में लोग यहां रात्रि जागरण के लिए देवता के दरबार में आते हैं और रात भर लोक नृत्य के माध्यम से महासू देवता की स्तुति करते हैं। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी जागड़ा के दौरान होने वाले भंडारे के लिए अपनी ओर से 20 हजार लोगों के लिए भोजन सामग्री और 1000 कंबल मंदिर समिति को दिए हैं.

