देहरादून : आम लोगों को राज्य भर में संचालित सभी वेलनेस सेंटरों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके लिए शीघ्र ही स्वास्थ्य केंद्रों पर 664 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तैनात किए जाएंगे। जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

मीडिया को जारी बयान में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य भर के सभी वेलनेस सेंटरों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके लिए जल्द ही विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 664 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की नियुक्ति की जाएगी। जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

डॉ. रावत ने बताया कि वर्तमान में राज्य भर में सीएचओ के 1604 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से सीएचओ के 940 पद कार्यरत हैं, जबकि 664 पद रिक्त हैं. जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 88 पद, बागेश्वर में 23, चमोली में 26, चंपावत में 21, देहरादून में 26, हरिद्वार में 10, नैनीताल में 29, पौड़ी गढ़वाल में 125, पिथौरागढ़ में 104, रुद्रप्रयाग में 19, टिहरी गढ़वाल में 145, ऊधमसिंह नगर में 7 और उत्तरकाशी में 41 पद खाली हैं।

विभागीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने सीएचओ के 664 रिक्त पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी है, विवि ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जल्द ही विश्वविद्यालय चयनित उम्मीदवारों की सूची विभाग को उपलब्ध कराएगा। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य राज्य में मजबूत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है..