देहरादून : डाक विभाग द्वारा 9 से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

सहायक पोस्ट मास्टर जनरल जीएस राणा ने बताया कि 10 अक्टूबर को वित्तीय अधिकारिता दिवस मनाया जाएगा, जिसमें सभी जिलों में मेला आयोजित कर सुकन्या समृद्धि योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा की जानकारी दी जाएगी. 11 अक्टूबर को लोगों और स्कूली बच्चों को डाक टिकटों की जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान डाक टिकट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ डाक टिकटों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 12 अक्टूबर को मेला एवं पार्सल दिवस के दौरान थोक ग्राहकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा. उपमंडलों में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।

इस सप्ताह के दौरान डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।जिसमें सभी जिलों में मेला आयोजित कर सुकन्या समृद्धि योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा की जानकारी दी जाएगी.