देहरादून, : सरकार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद लोकप्रिय त्योहार इगास बगवाल पर चार नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी किया.

प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि 4 नवंबर को, राज्य में सभी सरकारी, गैर-सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, प्रतिष्ठान के साथ-साथ बैंक और कोषागार और उप-कोषागार भी बंद रहेंगे।

इससे पहले पिछले साल भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इगास बगवाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई थी।लोक त्योहार इगास बगवाल दिवाली के 11 दिन बाद मनाया जाता है। सीएम धामी ने कहा कि इगास बगवाल उत्तराखंड के लोगों के लिए एक विशेष स्थान रखते हैं। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सभी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखने का प्रयास करना चाहिए। हमारा उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों से जोड़े रखना है।