देहरादून 27 सितंबर : विश्व पर्यटन दिवस पर वित्त व संसदीय कार्यमंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा परिसर पर पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

मंगलवार को पौधारोपण कर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की दृष्टि से पौधरोपण बहुत आवश्यक है। हमारे राज्य में प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए देश और विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए पौधरोपण भी अहम भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश हरा भरा प्रदेश है। इसकी हरियाली को बनाए रखने के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आवाहन किया।