देहरादून ,पहाड़ न्यूज टीम

प्रदेश के वित्त मंत्री डा. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य कर की समीक्षा बैठक की। बुधवार को हुई बैठक में मंत्री डा. अग्रवाल जी ने प्रदेश की राजस्व बढ़ाने के लिए व्यापक कार्य-योजना बनाने तथा प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। डा. अग्रवाल ने टैक्स बढ़ाने के लिए फर्मों/व्यापारियों के साथ बैठक के भी निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व बढ़ाने के लिए व्यापारियों से भी सुझाव लेने को भी कहा।

मंत्री डा. अग्रवाल जी ने निर्देश दिये कि जीएसटी से संबंधित आडिट व्यवस्था को मजबूत किया जाए और अपीलीय व्यवस्था को कारगर बनाया जाए। रिस्क मैंनेजमेंट और एनालिसेस के आधार पर कार्य-प्रणाली विकसित करें। समय-समय पर ढांचा विकास के साथ-साथ प्रशिक्षण का प्रबन्ध भी किया जाए। कर प्रणाली का ढांचा इस प्रकार विकसित किया जाए ताकि उपभोक्ता-व्यापारी के हितों की रक्षा की जा सके। पर्यटक राज्य में पर्यटकों से लिया जाने वाला सर्विस चार्ज का अध्ययन कर लिया जाए ताकि पर्यटकों के हितों की सुरक्षा की जा सके।

मंत्री डा. अग्रवाल जी ने कहा कि समय पर रिटर्न फाईल होने होने वाली व्यवस्था के लिए प्रोत्साहन कार्य योजना बनायी जाए इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

बैठक में आयुक्त कर अहमद इकबाल, अपर आयुक्त अनिल सिंह, आई एस बृजवाल तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।